फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane payment is not received, paddy is not sold ... Where to go farmers

गन्ने का भुगतान मिला नहीं, धान बिक नहीं रहा... कहां जाएं किसान

Thu, 22 Oct 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment is not received, paddy is not sold ... Where to go farmers
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बोले- 11-12 सौ रुपये में बेचना पड़ रहा धान

विज्ञापन
बरेली। किसानों की दशा सुधारने के सरकारी तंत्र के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अब तक गन्ने का भुगतान पाने को जूझ रहे किसानों का धान भी लचर सिस्टम की वजह से सरकारी केंद्रों पर नहीं बिक पा रहा है। मजबूरन उन्हें औने पौने दामों में धान बेचना पड़ रहा है। बुधवार को किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। कहा कि क्रय केंद्रों पर मनमानी चल रही है। इस पर एडीएम प्रशासन ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े लोग दोपहर को कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए माइक लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर उन्होंने नारेबाजी की। जिसके बाद एसीएम प्रथम रोहित यादव ज्ञापन लेने पहुंचे मगर लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन नहीं दिया। उनका कहना था कि एडीएम प्रशासन को ही ज्ञापन देंगे। इस पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गेट पर आकर ज्ञापन लिया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 होने के बावजूद भी किसान 11-12 सौ रुपये में धान बेचने को मजबूर है। कई जगह क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। जिन केंद्रों पर खरीद हो भी रही है, नमी बताकर धान लौटाया जा रहा है। एडीएम प्रशासन ने कहा कि अगर किसी केन्द्र पर किसान को परेशान करने की शिकायत आई तो उस केन्द्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चीनी मिलों से किसानों का बकाया भुगतान कराने, आवारा पशुओं को पकड़कर पशुशाला में छुड़वाने आदि की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रभारी पप्पू गंगवार, अवनीश सिंह, सुधीर बालियान, चौधरी सोमवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

अब संग्रह अमीन भी करेंगे धान सेंटरों का निरीक्षण

बरेली। धान खरीद में सुधार लाने के लिए अब सेंटरों पर संग्रह अमीनों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उप जिलाधिकारी सदर विशु राजा ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी सप्ताह में कम से कम एक बार धान क्रय केंद्रों की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही संग्रह अमीनों को रोजाना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी वाला धान नहीं लौटाएंगे

डीएम नितीश कुमार ने लेखपालों से भी धान खरीद में किसानों की मदद करने को कहा है। मंगलवार को समाधान दिवस में उन्होंने फरीदपुर तहसील में लेखपालों से कहा था कि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। लेखपाल सेंटरों पर जाकर किसानों की मदद करें। साथ ही कहा कि अगर किसी किसान के धान में हल्की नमी है तो उसे वापस न किया जाए। वहीं पर सुखाया जाए। इसके लिए पंखों की भी व्यवस्था की गई है। केन्द्र प्रभारियों से कहा गया है कि वह सेंटरों पर पंखे भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed