फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sugarcane minister sanjay gangwar nephew neck was slit by Chinese manjha in Bareilly

UP News: बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Mon, 15 Jun 2026 02:21 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 02:21 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह की गर्दन कट गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक है।

विज्ञापन
sugarcane minister sanjay gangwar nephew neck was slit by Chinese manjha in Bareilly
घायल भतीजे को देखने अस्पताल पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के श्यामगंज फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर चीनी मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार की गर्दन कट गई। वह अपनी स्कूटी समेत गिर पड़े। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही गन्ना राज्यमंत्री पीलीभीत से बरेली पहुंचे। उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की खरीद-फरोख्त पर चिंता जताई।

विज्ञापन




15 वर्षीय वीर सिंह शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं। वह पीलीभीत के शहर विधायक व गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भाई ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र हैं। सोमवार सुबह वीर सिंह अपनी स्कूटी से श्यामगंज फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। तभी उड़ता हुआ मांझा उनकी गर्दन में लिपटकर खिंच गया। इससे वीर सिंह की गर्दन से खून की धार बह निकली। 
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने रुककर वीर सिंह को उठाया। श्यामगंज चौकी पुलिस को बुलाकर उन्हें विकास भवन के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीर सिंह के पास मौजूद मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में वीर सिंह के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने जाना भतीजे का हाल, बोले- अफसरों से करेंगे बात
हादसे की सूचना पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पीलीभीत से बरेली आए और निजी अस्पताल में भर्ती भतीजे का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में कहा कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इसकी खरीद-बिक्री चिंताजनक है। इस बारे में वह बरेली के डीएम और एसएसपी से बात करेंगे।

एसएसपी बोले- दोबारा चलाएंगे अभियान
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने पूर्व में चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री, भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। कई लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद चीनी मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है, इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उन इलाकों में दोबारा अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी, जहां इसकी खरीद-फरोख्त होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed