फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane crusher spewing poisonous smoke

Bareilly News: जहरीला धुआं उगल रहे गन्ना कोल्हू

Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crusher spewing poisonous smoke
नवाबगंज/बरखन। तहसील क्षेत्र में गन्ना कोल्हू संचालक जहरीला धुआं उगल रहे हैं। इससे लोगों का दम घुट रहा है। ग्रामीणों ने इस पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 12 से अधिक गन्ना कोल्हू संचालित हैं, जो नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोल्हू संचालक गन्ने की खोई की जगह गंदा कपड़ा और मोम भट्ठियों में जला रहे हैं। इससे जहरीला धुआं निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात फैलता धुआं घरों के अंदर तक भर जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। कई घरों की दीवारें, छतें और पेड़-पौधे काले धुएं से ढक गए हैं। बरखन और गरगइया के ग्रामीणों ने प्रदूषण को लेकर कई बार शिकायतें की। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि प्रदूषण विभाग को अवगत कराया जा चुका है। शिकायतों की जांच कराई जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कोल्हुओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed