फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugar mills owe Rs 658.27 crore, Holi of one lakh farmers was dull

Bareilly News: चीनी मिलों पर 658.27 करोड़ रुपये बकाया, एक लाख किसानों की होली फीकी

Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills owe Rs 658.27 crore, Holi of one lakh farmers was dull
बरेली। अपनी मेहनत से मिठास देने वाले मंडल के एक लाख से अधिक गन्ना किसानों की होली फीकी है। पेराई सत्र समाप्त होने के बावजूद शुगर मिलें उनके 658.27 करोड़ रुपये दबाए बैठीं हैं। मंडल की बात करें तो बहेड़ी की केसर शुगर मिल पर सर्वाधिक 183.52 करोड़ रुपये बकाया हैंं। दूसरा स्थान बरखेड़ा की बजाज शुगर मिल का है।
विज्ञापन

जिलेवार आंकड़े देखें तो बरेली के किसानों के सबसे ज्यादा 239.17 करोड़ रुपये बकाया हैं। पीलीभीत के किसानों के 181.48 करोड़, शाहजहांपुर के किसानों के 125.41 करोड़, बदायूं के किसानों के 71.46 करोड़ रुपये बकाया हैं। मंडल के किसानों का गन्ना कासगंज के न्योली स्थित चीनी मिल पर भी जाता है। इस पर 40.75 करोड़ रुपये बकाया हैं। खरीद के बाद 14 दिन में भुगतान का नियम है, पर इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


किस मिल पर कितना बकाया

मिल का नाम बकाया

केसर शुगर मिल बहेड़ी 183.52

ओसवाल शुगर मिल नवाबगंज 39.45

बजाज शुगर मिल बरखेड़ा 142.28
कोआपरेटिव शुगर मिल बीसलपुर 16.26
कोआपरेटिव शुगर मिल पूरनपुर 20.32

बजाज शुगर मिल मकसूदापुर 147.17
कोआपरेटिव शुगर मिल तिलहर 6.94

कोआपरेटिव शुगर मिल पुवायां 9.11

कोआपरेटिव शुगर मिल बदायूं 13.00
यदु शुगर मिल बदायूं 58.46
न्योली शुगर मिल कासगंज 40.75
नोट : बकाया करोड़ रुपये में।
नहीं मिला बकाया, जरूरत पर गिरवी रखे जेवर
केसर शुगर मिल मिल पर बकाया ढाई लाख रुपये नहीं मिले। मां का इलाज कराने के लिए जेवर गिरवी रखे हैं। - राकेश गंगवर, इटौआ धुरा
चीनी मिल से बकाया नहीं मिल रहा है। बकाया कब तक दिलाएंगे, अफसर यह भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। - नारायनदास गंगवार, ग्वारी गौटिया
--
मैंने बकायेदार मिलों के अधिकारियों को तलब कर बैठक की है। भुगतान का शेड्यूल मांगा गया है। अगर फिर भी देरी करते हैं तो शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजीव राय, उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed