{"_id":"5783f5694f1c1b027d13dd11","slug":"sudarshan-and-cara-won-titles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदर्शन और तनु ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदर्शन और तनु ने जीता खिताब
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
टेबलटेिननिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांचवीं श्रीराम मूर्ति स्मारक यूपी स्टेट रैकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मेन्स में आगरा के सुदर्शन प्रभाकर और वुमेंस में इलाहाबाद की तनु गुप्ता ने खिताब पर कब्जा किया। इसके अलावा अन्य वर्गों में भी खिताबी भिड़ंत हुई। विजेताओं को ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रुपये और यूपी टेबिल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों में विजयी होने वाले खिलाड़ियोें को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए। यूपी टेबिल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरुण कु मार बनर्जी ने प्रतियोगिता के सफ ल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया। देवमूर्ति ने अरुण कुमार को बताया कि वे आगे आल इंडिया जोनल टेबिल टेनिस टूर्नामेंट करवाने और एसआरएमएस में टेबिल टेनिस एकेडमी स्थापित करने पर काम करेंगे। इस मौके पर आयोजन सचिव बीआर दत्ता, ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, सुभाष मेहरा, जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ. दीपेंद्र कमथान, एनके लहरी व अन्य शामिल रहे।
मैच के नतीजे
यूथ ब्वायज वर्ग - गाजियाबाद के अभिनव बेलवाल ने गाजियाबाद के सार्थक सेठ को हराया।
जूनियर ब्वायज वर्ग - गाजियाबाद के सार्थक सेठ ने लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव को हराया।
सब जूनियर ब्वायज वर्ग - लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने आगरा के आशुतोष कुमार सिंह को हराया।
कैडेट ब्वायज वर्ग - लखनऊ के दिव्यांश ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को हराया।
वुमन वर्ग- इलाहाबाद की तनु गुप्ता ने इलाहाबाद की काव्या गुप्ता को हराया।
यूथ गर्ल्स वर्ग- इलाहाबाद की तनु गुप्ता ने पूजा सिंह को हराया।
जूनियर गर्ल्स वर्ग - मुरादाबाद की सुहाना ने इलाहाबाद की पूजा सिंह को हराया।
सब जूनियर गर्ल्स वर्ग - इलाहाबाद की अंबिका गुप्ता ने गाजियाबाद की रिद्धि भास्कर को हराया।
कैडेट गर्ल्स वर्ग - अंबिका गुप्ता ने रिद्धि भास्कर को हराया।