फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide by water supplier

कर्ज में डूबे पानी सप्लायर ने की खुदकुशी

Sat, 17 Apr 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
sucide by water supplier
खुदकुशी करने वाला पानी सप्लायर जितेंद्र कुमार गुप्ता।
बिथरी चैनपुर। नकटिया में आरओ वाटर सप्लायर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी को पता चला तो उसने भी अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया गया। परिवार वालों ने आत्महत्या का कारण 12 लाख रुपये का कर्ज होना बताया है, जबकि पुलिस पारिवारिक विवाद की बात कह रही है।
विज्ञापन

नकटिया की सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले आरओ वाटर सप्लायर 36 वर्षीय जितेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों के मुताबिक जितेंद्र के खुदकुशी करने के बाद जितेंद्र की पत्नी सपना ने भी अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे नकटिया चौकी इंचार्ज रमेश शर्मा ने जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। जितेंद्र के परिवार में उनकी मां लीलावती, पत्नी सपना और तीन वर्ष की बेटी खुशी है। शादी के कई साल तक बच्चा न होने पर जितेंद्र और सपना ने खुशी को गोद लिया है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक परिवार वालों ने घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन गृहक्लेश की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इधर, मां लीलावती ने बताया कि करीब ढाई साल पहले जितेंद्र ने मकान बनवाने और आरओ वाटर प्लांट लगाने के लिए 12 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन वह अब तक लोन अदा नहीं कर सके थे। इसे वह परेशान रहते थे। इसी बीच शुक्रवार को बिजली का एक लाख रुपये का बिल आ गया। लीलावती के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे कर्ज की चिंता में ही जितेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed