ऐसी लागी लगन : बरेली क्लब के मैदान में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बांधा समां, भावविभोर हुए लोग
भजन सम्राट अनूप जलोटा के कंठ से जैसे ही आवाज निकली, तालियां बजने लगीं। ऐसी लागी लगन... भजन को सुनकर दर्शक दीर्घा मगन हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन संस्कृति चेतना मंच की ओर से बरेली क्लब के मैदान में आयोजित नववर्ष महोत्सव शुक्रवार को सनातन संस्कृति के सुर से निहाल हो उठा। भजन सम्राट अनूप जलोटा के कंठ से जैसे ही आवाज निकली, तालियां बजने लगीं। ऐसी लागी लगन... भजन को सुनकर दर्शक दीर्घा मगन हो गई। राम सियाराम..., गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो... एक के बाद एक भजन सुनकर लोग भावविभोर हो गए। इससे पहले दोपहर में सिद्धार्थ नेगी और इस्कॉन के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
मेले के अंतिम दिन दोपहर एक बजे से स्टॉल सजने शुरू हो गए थे। शाम को सांसद संतोष गंगवार ने भजन सम्राट अनूप जलोटा को गंगाजल और रुद्राक्ष भेंट कर उनका स्वागत किया। उनको सुनने के लिए मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस दौरान ढेर सारी वीडियो बनाई और सेल्फी भी ली।
मेले में आने वालों का ऐसे किया स्वागत
ट्रस्ट के सचिव मनोज दीक्षित ने बताया कि सनातन नववर्ष के आगमन पर पहली बार आयोजित मेले को शहरवासियों की सराहना मिली। क्लब सदस्य रमेश जैन ने मेले में कन्याओं को तिलक लगाकर माता की चुनरी भेंट की और उपहार भी दिए। हरिद्वार से आए दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सदस्यों ने आर्टिस्टिक योग की प्रस्तुति दी। मेले में आने वालों का स्वागत कलावा बांधकर किया।
बीच-बीच में मेले में आने वालों से सनातन धर्म से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। डॉ. पवन अग्रवाल, रोहित जिंदल, राजन जैन आदि ने सभी का आभार व्यक्त कर महोत्सव का समापन किया। सौम्या जैन, राहुल गुप्ता, सारिका गुप्ता, मुकेश जैन, अंकित जैन, संगीता अग्रवाल, प्रीति जिंदल, नमन पांडेय, विपिन गुप्ता, अतुल मिश्रा का भी सहयोग रहा।