फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subhash ran the fastest in the 800-meter race.

Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े सुभाष

Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Subhash ran the fastest in the 800-meter race.
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन

नवाबगंज। जय प्रकाश नारायण इंटर कॉलेज की ओर से बिथरी गांव के खेल मैदान पर सोमवार को तहसील स्तरीय शैक्षिक युवा क्रीडा समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जय प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लाल बहादुर गंगवार ने किया। तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर सीनियर वर्ग में एसएसटी इंटर कॉलेज के सुभाष ने प्रथम, लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 800 मीटर में कुश गंगवार ने प्रथम और जीजस इंटर कॉलेज के विनय ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर सीनियर वर्ग में लालता प्रसाद इंटर कॉलेज के समीर ने पहला स्थान और सुभाष एसएसटी कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर सीनियर वर्ग में जीलएसएस इंटर कॉलेज के मोहम्मद आशिक ने प्रथम और दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के जुनैद खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद में आयुष मिश्रा में लालता प्रसाद इंटर कॉलेज और अंकुश श्री कृष्ण इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, पूर्व पीटीआई तुलराम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed