{"_id":"6a99be1bfe77279e860d59c2","slug":"sub-junior-basketball-team-selected-through-trials-bareilly-news-c-4-bly1015-959371-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रायल से चुनी सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रायल से चुनी सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम
Fri, 04 Sep 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल समन्वय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। लक्ष्य, यश दिवाकर, मध्यांश यादव, कृष्णा पटेल और शिवराज को टीम में चुना गया। आयुष सिंह, अनमोल यादव, रुद्राक्ष यादव तथा ओम मौर्य ने भी जिला टीम में अपनी जगह पक्की की। बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनू श्रोतिया ने बताया कि जिला स्तर पर चुनी गई यह प्रतिभाशाली टीम अब पांच सितंबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेगी।
--
हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम
बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में बरेली से गौतम पटेल, विवेक, पुष्पेंद्र, सागर, राहुल गौतम, राहुल, आदिल, नितिन, विनय, नवनीत, शिवम और सिद्धार्थ शामिल हैं।
बदायूं के सौरव, शाहजहांपुर के एश्वर्य व अभय और पीलीभीत के शिवम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब आगामी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
पीलीभीत के खिलाड़ियों ने ट्रायल में बरेली के खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। कहा कि मौके पर सिर्फ पांच खिलाड़ी मौजूद होने के बाद भी जारी सूची में 12 खिलाड़ी चयनित कर लिए गए। इस मामले में क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी या कोच ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। लिखित शिकायत आती है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।