{"_id":"6abd51c028ccfcab890b56cd","slug":"students-talent-showcased-in-the-poster-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-978170-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
Wed, 30 Sep 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरेली। विकासखंड क्यारा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत 2047’ विषय पर अपनी कल्पनाओं को पोस्टर पर उकेरा। प्रतियोगिता में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के उपलक्ष्य ने प्रथम, शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज की गुनगुन ने द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल ताल गोटिया की दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की नीलू चौथे और पं. राम बहादुर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल कांधरपुर की आरती राठौर पांचवें स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आंवला राहुल दीक्षित ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नोडल अधिकारी शमा रफीक, प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर, पप्पू सिंह, चेतना श्रीवास्तव, अरशद खान, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन