{"_id":"69431b1dce238438760ca017","slug":"students-surrounded-the-registrar-due-to-poor-quality-of-food-bareilly-news-c-4-vns1074-788472-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाने की गुणवत्ता खराब होने पर छात्रों ने किया रजिस्ट्रार का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाने की गुणवत्ता खराब होने पर छात्रों ने किया रजिस्ट्रार का घेराव
विज्ञापन
विवि प्रशासन के विरुद्ध लगाए नारे, कहा-छात्रावास में दो दिन से बिजली नहीं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी (मानसरोवर) छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर बुधवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मैस में बर्तन बर्तन गंदे रहते हैं। रोज खाने में चीटा, मकड़ी, तार और मच्छर निकल रहे हैं।
छात्रों ने बताया जिस दिन छात्र का मुंह तार से कटा, उस दिन भी रात खाने में मच्छर पड़ा था। बीते तीन दिनों से कई छात्रों ने मेस का खाना बंद कर दिया है। छात्रों ने एबवीपी कार्यकर्ताओं के साथ रजिस्ट्रार का घेराव कर अपनी समस्या रखी, विवि प्रशासन के विरुद्ध नारे भी लगाए। वहीं अन्य छात्रावासों के छात्रों ने दो दिन से लाइट न होने की शिकायत भी की। छात्रों ने कहा कि अब मेस की फीस पहले जो 2550 थी अब 2850 रुपये कर दी गई। लेकिन खाने की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। कुलसचिव हरीशचंद ने वार्डन सौरभ मिश्रा को आदेश दिया कि जब-जब खाने की गुणवत्ता खराब हुई है, उस दिन का पेमेंट नहीं दिया जाएगा। इस दौरान छात्रों ने हास्टल के कमरों की चाभियां भी लौटाई, जिस पर कुलसचिव ले छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एबीवीपी के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा तीन दिन में यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर एबीवीपी से विवि इकाई अध्यक्ष दीपांशु चौधरी, इकाई मंत्री विपिन शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, सह संयोजक श्रेयांश बाजपेयी, कुनाल मिश्रा व अन्य मौजूद रहे। संवाद