फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students stuck in back exam, now wandering around the university

Bareilly News: बैक परीक्षा देकर फंसे विद्यार्थी, अब काट रहे विवि के चक्कर

Sun, 07 Apr 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Students stuck in back exam, now wandering around the university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को एमएससी का परिणाम हासिल करने के लिए आए दिन विभाग से लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। परेशान छात्र-छात्रओं ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से भी की, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे शिवांश, अपूर्वा, हर्षिता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021-2022 में विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग से एमएससी की थी। चौथे सेमेस्टर का परिणाम आने पर पता चला कि एक-दो अंक कम होने से वे प्रथम श्रेणी से वंचित रह गए हैं। ऐसे में उन्होंने अंक बढ़ाने के लिए बैक फॉर्म भर दिया। विभाग की ओर से बिना जांचे ही फॉर्म अग्रसारित कर दिया गया। विवि प्रशासन ने भी प्रवेशपत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद फरवरी में आए परिणाम में उनके अंकपत्र में आरडी (परिणाम रोका गया) लिखकर आया। परेशान विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे तो बताया गया कि उन्होंने गलत फॉर्म भर दिया था। अंक बढ़ाने के लिए उत्तीर्ण विद्यार्थी बैक फॉर्म नहीं भर सकते हैं। इसलिए उनका परिणाम रोका गया है। अब वे विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें कभी विभाग भेजा जाता है तो कभी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि परिणाम न आने से उनका कॅरिअर चौपट हो जाएगा। यही समस्या प्लाइंट साइंस के विद्यार्थियों के साथ आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विद्यार्थी उनके पास समस्या लेकर आए थे। उन्हें परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भेजा गया है। हालांकि, जब विद्यार्थियों के फॉर्म अग्रसारित किए गए थे, तब मैं विभागाध्यक्ष नहीं था। - प्रो. आलोक श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, रुविवि

विद्यार्थी अपनी परेशानी लेकर हमारे पास आए थे। उनकी समस्या का नियमानुसार समाधान किया जाएगा। - संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed