फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students showed their talent in Spell-Bee competition

Bareilly News: स्पेल-बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 04 Dec 2024 01:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Dec 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in Spell-Bee competition
भुता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय स्पेल-बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं ने हिस्सा लिया। विजेता छात्र-छात्राएं अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र फैजनगर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालयों के 22 व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खरदह गजनेरा में आठवीं के छात्र पारस, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर वाहनपुर में कक्षा आठ के छात्र अनमोल गंगवार ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रिछा में कक्षा चार की छात्रा सोनम और प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर राजाराम में पांचवी की छात्रा गरिमा यादव को भी पहला स्थान मिला। एआरपी रोहित शर्मा, रीमा मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। डॉ. यूनुस हुसैन, सतपाल गंगवार, प्रदीप पाठक, रामवीर शर्मा, गंगाधर, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जूनियर में श्रद्धा, कंपोजिट में आहिल और अभिनव अव्वल
हाफिजगंज। ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय हाफिजगंज में किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय रसूला कमरुल निशा की किस, जूनियर स्तर पर ठिरिया सैदपुर की श्रद्धा, और कंपोजिट स्तर पर बड़ेपुरा स्कूल के मोहम्मद आहिल, तथा धौरेरा के अभिनव प्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एआरपी पूजा शर्मा, मंजू रानी पाल, सनी राज बदन, नरदेव गंगवार, कुंवरसेन, प्रभेश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed