फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students show stamina due to sports competitions

खेलकूद प्रतियोगिताओं ने छात्राओं ने दिखाया दमखम

Tue, 12 Jan 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students show stamina due to sports competitions
sports - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘उमंग’ के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागी छात्राओं ने जमकर उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रतिनिधि कुनिका वर्मा ने छात्राओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की। क्रीड़ा प्रतिनिधि ऊषा ने मशाल दौड़ के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें सौ मीटर दौड़ में छात्रा संतोष कुमारी प्रथम, कुनिका वर्मा द्वितीय व जूही पटेल तृतीय रहीं। दौ सौ और चार सौ मीटर दोनों ही प्रतियोगिता में संतोष कुमारी प्रथम, ऊषा देवी द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में साक्षी वर्मा ने पहला, अंजली शर्मा ने दूसरा और प्रियंका गंगवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने पहला, चंचल ने दूसरा व जूही पटेल ने तीसरा और योगा में स्वाती ने पहला, संतोष कुमारी ने दूसरा और मीनाक्षी आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इनसेट-
विज्ञान प्रदर्शनी में सराहे गए विद्यार्थियों के मॉडल
बरेली। आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा आदि के मॉडल प्रशंसनीय रहे। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने हुमा, जेबा, रचना, छाया, मधु, प्राची सहित कई छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में साहित्य कला संगम संस्था द्वारा हिंदी के विशेष योगदान के लिए विद्यार्थी मोनिका, नितिन यादव को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केसी सती ने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed