फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students faced difficulties while getting their biometrics done for scholarships.

Bareilly News: छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक कराने पहुंचे छात्र-छात्राओं को हुई परेशानी

Wed, 17 Dec 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students faced difficulties while getting their biometrics done for scholarships.
बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार को छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक कराने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। छात्रवृत्ति के लिए केवल छात्राओं का ही काउंटर खोला गया, जहां छात्र-छात्राओं दोनों को एक ही लाइन में लगना पड़ा। वहीं अधिकांश काउंटरों के कर्मचारियों को छात्रवृत्ति के डाटा फीडिंग के कार्यों में लगा दिया गया है। बायोमीट्रिक कराने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रों की डाटा फीडिंग के लिए जिला प्रशासन ने कॉलेज को चार दिन की समय अवधि दी है, इसमें से भी एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के डाटा को जल्द फीड करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 15 से 16 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है, जो मंगलवार रात को भी कार्यालय में काम करेगी। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कर्मचारियों को डाटा फीडिंग के कार्य में लगाना हुआ, इसलिए एक ही काउंटर खोला गया, हालांकि सभी विद्यार्थियों का डाटा फीडिंग के लिए जिला प्रशासन से निर्देशित किया गया है, इस पर कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरी ओर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के छात्र-छात्राओं को 18 दिसंबर तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में अपनी बायोमीट्रिक कराना अनिवार्य है, जिसके बाद बायोमीट्रिक नहीं कराई जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह के अनुसार यदि समय से छात्रवृत्ति फॉर्म फॉरवर्ड नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी छात्र व विभागाध्यक्ष की ही होगी।
विज्ञापन


शिक्षकों की टीम गठित, रात में भी होगा काम
रुविवि परिसर के छात्र-छात्राओं को तीन-तीन शिक्षक व दो-दो कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में बायोमीट्रिक कराने के लिए तैनात किया गया है। तीन शिफ्ट में सुबह आठ से चार, शाम चार बजे से रात 12 बजे और रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक बायोमीट्रिक कराई जाएगी। इसके लिए डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अश्विनी गुप्ता, डॉ. आशुतोष शंखधार, डॉ. अतुल सरोजवाल, डॉ. रामजी, डॉ. मुकुल गुप्ता, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. वरुण प्रताप व डॉ. सौरभ पाठक को छात्रवृत्ति के कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed