फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student who came to take TC beat up teachers with colleagues, report filed

बरेली: टीसी लेने पहुंचे छात्र ने साथियों संग शिक्षकों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 04:52 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 04:52 PM IST
सार

शिक्षक कैलाश ने तुरंत टीसी देने से मना किया तो आमिर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन करके अपने करीब 20 साथियों को बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने शिक्षक कैलाश को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Student who came to take TC beat up teachers with colleagues, report filed
घटना की जानकारी लेते स्कूल प्रशासक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में टीसी लेने पहुंचे एक छात्र ने अपने साथियों की मदद से एक शिक्षक की पिटाई कर दी। बचाव में अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं आए तो उन्हें भी पीट डाला। गार्ड ने स्टाफ की मदद से जब हमलावर छात्रों को पकड़ना चाहा तो वे तीन बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखकर छात्रों की पहचान शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को कॉलेज में अभिभावकों, शिक्षकों की संयुक्त बैठक हो रही थी। दोपहर 12:30 बजे इज्जतनगर क्षेत्र के पीर बहौड़ा निवासी छात्र मोहम्मद आमिर टीसी लेने पहुंचा। उसने शिक्षक कैलाश पाठक से टीसी देने को कहा। इस पर शिक्षक ने कहा कि वह फॉर्म भरकर दे दे उसे टीसी उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन आमिर तुरंत टीसी देने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन


शिक्षक कैलाश ने तुरंत टीसी देने से मना किया तो आमिर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन करके अपने करीब 20 साथियों को बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने शिक्षक कैलाश को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आमिर और उसके साथियों ने उनसे भी मारपीट की। पिटाई से ज्ञान पटेल, मोहन स्वरूप और गार्ड करनवीर को चोर्टें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड ने स्टाफ और कुछ छात्रों की मदद से हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे अपनी तीन बाइक छोड़कर भाग गए। मारपीट की घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की बाइक कब्जे में ले ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी आमिर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed