फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student Priyanshu made a model of driverless car

Bareilly News: छात्र प्रियांशु ने बनाया ड्राइवरलेस कार का मॉडल

Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Student Priyanshu made a model of driverless car
बरेली। जीजीआईसी में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय (माध्यमिक शिक्षा) विज्ञान प्रदर्शनी में 10वीं कक्षा के छात्र प्रियांशु की ''वॉइस व मैसेज कंट्रोल्ड कार'' का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने टेस्ला की रोबो टैक्सी से प्रेरित होकर ड्राइवरलेस कार का मॉडल तैयार किया, जिसे वॉइस कमांड से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रियांशु ने कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी राठी के साथ मिलकर कार का मॉडल तैयार किया। प्रियांशु ने कहा कि कार में कोडिंग के माध्यम से कमांड सेट की गई है। यह बैटरी चलित कार फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट करने पर चलती है। गलत पासवर्ड डालने पर सिस्टम से डाटा पूरी तरह से मिट जाता है। उसके बाद कार में प्रवेश करने पर ही अंदर लगे रिसेट बटन से डाटा रिस्टोर हो पाएगा। इसमें लगे अल्ट्रासोनिक सेंसर सामने आने वाले वाहनों से दूरी का अंदाजा लगाते हैं। कार अनियंत्रित होने की स्थिति में आगे और पीछे की तरफ लगा इंफ्रारेड (आईआर) कैमरा के माध्यम से सामने किसी व्यक्ति के आने पर स्वत: रुक जाएगी। प्रियांशु ने विशेषज्ञों के समक्ष कार को संचालित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र सिंह व डीआईओएस देवकी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे चार विद्यार्थी
सीनियर वर्ग में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा के छात्र मो. उवैश पहले व भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा के छात्र प्रियांशु दूसरे पायदान पर रहे। जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल खुनक बदायूं के छात्र वशिष्ठ पाल ने पहला व नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की छात्रा शिजा खानम ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में बरेली कॉलेज से प्रो. राजेंद्र सिंह, डायट प्रवक्ता महेंद्र पाल, प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह रहे। प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय व जिला विज्ञान क्लब समन्वयक देवेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन श्वेता शर्मा व दिव्या अग्निहोत्री ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed