{"_id":"68951746257810637902939d","slug":"student-organization-protested-against-rigging-in-ssc-exam-bareilly-news-c-4-vns1074-699080-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी और प्रशासनिक कमियों से नाराज विद्यार्थियों ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इससे पहले, छात्र संगठन के पदाधिकारी आदित्य यादव के नेतृत्व में विद्यार्थी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठा हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।
आदित्य यादव ने बताया कि हर साल लगभग तीन करोड़ अभ्यर्थी एसएससी की परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं, लेकिन पिछले कई सालों से उन्हें परीक्षा में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल टूट रहा है और कई तो बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि एसएससी की परीक्षा कराने वाली कंपनी पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। छात्र नेता रवि पंडित ने कहा कि सरकार एक ऐसी कंपनी को परीक्षा का ठेका दे रही है जो पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है और परीक्षा कराने के लिए योग्य नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र-छात्राओं के सपनों को तोड़ रही है और उनके भविष्य को खतरे में डाल रही है। इसके साथ ही एसएससी में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके साथ ही, उन्होंने परीक्षा और परिणाम की तारीखें तय करने, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, प्रश्न पत्रों में गलतियां न होने, एक ही सवाल को अलग-अलग पालियों में न पूछने की भी मांग की। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा केंद्रों को दूरदराज के इलाकों में न रखने और परीक्षा के दौरान होने वाली तकनीकी खामियों को खत्म करने की मांग उठाई। इस दौरान आकाश यादव, गौरव यादव, किशन यादव, सर्वराज, हरविंद यादव, मनोज यादव, लक्की पंडित, अंकित ठाकुर, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद