फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student lost his life while making a reel

Bareilly News: रील बनाने के चक्कर में गई छात्र की जान

Mon, 20 Oct 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Student lost his life while making a reel
सीबीगंज का मामला, फोटो शूट करने रेलवे ट्रैक पर गया था, नहीं दिखी ट्रेन
विज्ञापन

सीबीगंज। रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बनाने के चक्कर में इंटरमीडिएट का छात्र विकास अपनी जान गवां बैठा। बताते हैं कि छात्र ने मोबाइल से फोटो शूट किया, दूसरी ओर से ट्रेन आ गई और विकास की कटकर मौत हो गई। शनिवार शाम घटना के बाद रविवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। परिजनों ने गांव की श्मशान भूमि पर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव नदौसी निवासी नरेश कुमार सागर का 18 वर्षीय बेटा विकास सागर इंटरमीडिएट का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि विकास को अपनी रील बनाकर इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर पोस्ट करने का शौक था। वह शनिवार शाम साढ़े पांच बजे अकेले ही गांव के ही पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। बताते हैं कि ट्रैक पर खड़े होकर रील बनाने के लिए विकास ने जैसे ही मोबाइल से फोटो शूट किया, रामपुर की ओर से काल बनकर ट्रेन आ गई और उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

--
दिवाली पर खुशियों की बजाय छाया मातम
जहां एक ओर विकास का परिवार व गांव के लोग धनतेरस और दीपावली की खुशियां मनाने के लिए तैयारी में लगे थे। वहीं इस घटना के बाद परिवार में चीखें गूंजने लगीं। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव का गांव की ही श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। विकास के तीन भाई जसपाल सागर, भूरा सागर, आकाश सागर व चार बहन विमला सागर, मधु सागर, छोटी व रेनू सागर हैं। पिता खेती करते है। परसाखेड़ा चौकी प्रभारी सौरभ यादव का कहना है कि घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव के लोगों ने रील बनाने के दौरान मौत की बात कही है। परिवार ने किसी तरह का आरोप भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed