{"_id":"6695c640934b4764760ce056","slug":"student-kidnapped-in-broad-daylight-ransom-of-rs-5-lakh-demanded-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102448-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, पांच लाख मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, पांच लाख मांगी फिरौती
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूल पढ़ने गए छात्र को दिनदहाड़े बदमाश अपहरण कर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद छात्र के पिता से पांच लाख की फिरौती की मांग की है। पीड़ित के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी गिरधारी लाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा अनुज नगर के लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। सोमवार की सुबह वह अपने स्कूल जाने को घर से निकला ही था कि बाईपास मार्ग पर आई एक कार में सवार लोगों ने उसे जबरन बिठाकर फरार हो गए। दोपहर के बाद छात्र के पिता के मोबाइल पर काल आई कि उनके बेटे अनुज का अपहरण कर लिया गया है। यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी शरीर से किडनी निकाल ली जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच-पड़ताल को लेकर टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-राजकुमार शर्मा, कोतवाल नवाबगंज