{"_id":"62d13bafd12fff22db5aa394","slug":"student-kidnapped-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAREILLY : छात्र को कार में अगवा करके पीटा, पुलिस के पहुंचने पर छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAREILLY : छात्र को कार में अगवा करके पीटा, पुलिस के पहुंचने पर छोड़ भागे
Fri, 15 Jul 2022 11:26 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
Published by: वेद प्रकाश गुप्ता
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:26 PM IST
सार
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ध्रु्व।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर कुछ छात्रों ने इंटर में पढ़ने वाले 17 वर्षीय ध्रुव को कार में अगवा कर लिया और पिटाई करने लगे। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर छात्र को छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना में प्रयुक्त कार अभी बरामद नहीं की जा सकी है। वहीं चार आरोपी अभी फरार हैं।
इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले ध्रुव गौतम राजेंद्रनगर में कोचिंग पढ़ने जाते हैं। दो दिन पहले उसके दोस्त का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया तो उन्होंने अपने दोस्त का पक्ष लिया था। बुधवार रात कोचिंग पढ़ने के बाद ध्रुव राजेंद्रनगर में शील चौराहे पर चाय के ठेले के पास खड़ा हुआ था। उसी दौरान नीले रंग की कार में पहुंचे कुछ लोगों ने उसे कार में डाल लिया और इज्जतनगर की ओर भाग निकले। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली इंस्पेक्टर दयाशंकर और आवास विकास चौकी इंचार्ज ओम कुमार ने निजी कार से ही आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया।
इसके बाद आरोपी थाना इज्जतनगर के कंजादासपुर के पास ध्रुव को पीटने लगे। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और इज्जतनगर में संतनगर निवासी देवांश शर्मा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि देवांश इंटर में पढ़ता है। वहीं, दो अन्य आरोपी नाबालिग निकले, उनमें से एक हाईस्कूल और दूसरा इंटर का छात्र है। इस मामले में छात्र के पिता राकेश की ओर से थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
दोस्ती में कर दिया बड़ा अपराध
पुलिस की पकड़ में आने के बाद छात्र अपने गुनाह पर अफसोस करने लगे। बताया कि जिस लड़के का झगड़ा हुआ था, उसने फोन करके देवांश को मदद करने को कहा था। इसके बाद उसने कंजादासपुर के रहने वाले अपने दोस्तों को कार लेकर बुलाया था। इसके बाद वे सभी ध्रुव को कार में डालकर ले गए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर दयाशंकर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार और चार आरोपियों की अभी तलाश चल रही है।