{"_id":"674785cd5be30157b505f5d9","slug":"student-is-afraid-of-going-to-class-alleges-pressure-is-being-created-for-compromise-bareilly-news-c-4-lko1064-530362-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कक्षा में जाने से डर रही छात्रा, आरोप - समझौते का बनाया जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कक्षा में जाने से डर रही छात्रा, आरोप - समझौते का बनाया जा रहा दबाव
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक विभाग की छात्रा का फोटो अश्लील टिप्पणी लिखकर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के मामले में बुधवार को शिकायतीपत्र पुलिस को भेजा गया। छात्रा ने बताया कि वह कक्षा तक जाने में डर रही है। विवि के जिम्मेदार आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
छात्रा के अनुसार एक छात्र संगठन से जुड़े सहपाठी ने शिक्षण गतिविधियों की सूचना वाले कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर उसकी फोटो अभद्र टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दी। इसकी शिकायत पर प्रॉक्टर कार्रवाई न कर समझौते का दबाव बनाते रहे। मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की तो भी शिक्षक समझाने का प्रयास करने लगे। कार्रवाई पर अडिग छात्रा की शिकायत पर देर शाम प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. यतेंद्र कुमार ने संस्तुति कर पुलिस को शिकायतीपत्र भेजा।
साथ ही कुलपति को सूचना दी। छात्रा बृहस्पतिवार को विवि के महिला सेल के समझ बयान दर्ज कराएगी। मामले में बारादरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के महिला सेल में शिकायत की है। प्राथमिक रूप से इसका निस्तारण विश्वविद्यालय स्तर से किया जाएगा। संवाद