फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student

विद्यार्थियोें ने नहीं जमा किये फार्म

Tue, 09 Dec 2014 08:29 PM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Dec 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
student

बरेली कॉलेज में मंगलवार को भी विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म नहीं जमा किए। उनका कहना था कि जब तक कॉलेज परीक्षा फीस नहीं कम करेगा, तब तक फार्म नहीं जमा करेंगे।

विज्ञापन

बरेली कॉलेज और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की खींच तान में विद्यार्थी फंसे हैं। कॉलेज का कहना है कि वह अपने यहां फार्म नहीं भरवा पाएगा, क्योंकि इतने कम्प्यूटर नहीं हैं। 18 हजार विद्यार्थियों को कॉलेज में फार्म भरवाना आसान नहीं है। अगर कॉलेज इंटरनेट फीस लेता है तो वह इसलिए कि लाइब्रेरी में किताबों की जानकारी ली जा सके। सछास जिलाध्यक्ष हृदेश यादव ने कहा कि जब तक फीस कम नहीं होगी और कॉलेज फार्म नहीं भरवाएंगे, तब तक विद्यार्थी फार्म नहीं जमा करेंगे। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने भी कहा कि कॉलेज में फार्म भरवाना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन




खुसरो कॉलेज के विद्यार्थी पहुंचे विश्वविद्यालय
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ खुसरो कॉलेज के विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि कॉलेज में 2500 से 2800 रुपये तक फीस ली जा रही है। वह कुलपति और रजिस्ट्रार से मिलने गए थे। कुलपति और रजिस्ट्रार न मिलने पर वे कुलपति आवास पहुंच गए। वहां चीफ प्रॉक्टर ने समझाया लेकिन, उनका कहना था कि वे कुलपति के मिले बिना नहीं जाएंगे। काफी देर बातचीत के बाद भी कुलपति नहीं मिले तो विद्यार्थियों ने कहा कि वे बुधवार को प्रदर्शन करने के लिए आएंगे और आरपार की लड़ाई लड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed