फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student held hostage for not paying fees

फीस न देने पर छात्र को बनाया बंधक

Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
student held hostage for not paying fees
बरेली। हार्टमन स्कूल में शनिवार को अभिभावकों ने प्रबंधन पर फीस जमा न होने पर परीक्षा कक्ष में बैठे 35 बच्चों को वहां से उठाकर अलग कमरे में ले जाकर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अभिभावकों के मुताबिक बच्चों को सुबह सवा आठ बजे से परीक्षा खत्म होने के घंटे भर बाद तक बंद रखा गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी स्कूल पहुंची। हालांकि दोनों में से किसी पक्ष के तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

हार्टमन स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को सुबह आठ से नौ बजे तक परीक्षा थी। बच्चों को छोड़ने स्कूल पहुंचे कई अभिभावक बाहर ही रुककर परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करने लगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी उनके बच्चे बाहर नहीं निकले तो वे परेशान हो गए। स्कूल परिसर में तलाश करने पर भी बच्चे कहीं नहीं दिखे। क रीब घंटे भर बाद बाहर निकले कुछ बच्चों से पता चला कि परीक्षा के दौरान स्कूल के स्टाफ ने एक-एक बच्चे का नाम बोलकर उन्हें परीक्षा कक्ष से उठाया और फिर दूसरे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों पर फीस बकाया होने की वजह से यह अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने इसके खिलाफ हंगामा किया तो स्टाफ ने बच्चों पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। लिहाजा बच्चे खौफ से खामोश हो गए। परीक्षा कक्ष से उनकी आंसर शीट भी ले ली गई। बच्चों को कमरे में बंद करने के बाद उनसे पानी तक के लिए नहीं पूछा गया और न उन्हें टॉयलेट जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की तो प्रबंधन ने भी फीस बकाया होेने की बात कही। इस पर स्कूल में इकट्ठे अभिभावकों और प्रबंधन के लोगों के बीच जमकर हंगामा और नोंकझोंक हुई। हंगामा बढ़ा तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से परीक्षा दिलाने की बात कही लेकिन आन्सर शीट देने के बजाय परीक्षा एक सादे कागज करा ली। इस पर अभिभावक और उग्र हुए तो गेट बंद कर दिया गया।
पुलिस के सायरन बजाने पर भी नहीं खोला गेट
कई बच्चों के अभिभावक उन्हें स्कूल छोड़कर घर चले गए थे। जब ये बच्चे वापस नहीं लौटे तो वे भी स्कूल आ गए। शोरशराबा होने पर स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए जिन्होंने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना इज्जतनगर के एसएचओ और चीता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी करीब आधे घंटे तक स्कूल का गेट खटखटाने के साथ सायरन बजाती रही पर कोई बाहर नहीं निकला। काफी शोर होने के बाद गेट खोला गया। अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही तो स्कूल प्रबंधन ने करीब साल भर बाद भी फीस जमा न करने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
कार्रवाई की चेतावनी देने पर कराई परीक्षा
अभिभावकों के मुताबिक पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को परीक्षा से वंचित करने पर नाराजगी जताई। उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। तब स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा दिलाने पर हामी भरी। वहीं, पुलिस ने अभिभावकों को भी फीस जमा करने को कहा। दोनों पक्षों ने इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी। उधर, पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में फीस जमा न करने पर बच्चे को धूप में खड़ा रखने का आरोप अभिभावक सुवेग सिंह ने लगाया है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया पर फोन रिसीव नहीं हो सका।
हार्टमन स्कूल में अभिभावकों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा था। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने फीस जमा न करने पर बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था मगर दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। - संजय धीर, इंस्पेक्टर थाना इज्जतनगर

अभिभावकों ने फोन करने के साथ पत्र भेजकर प्रकरण की जानकारी दी है। रविवार को बैठक होगी। स्कूल प्रबंधन के चार लोग जिनके नाम बताए गए हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक विरोध और प्रदर्शन किया जाएगा। - अंकुर सक्सेना, अध्यक्ष अभिभावक संघ बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed