{"_id":"43c356984e0bc522af2334b222613ab4","slug":"student-council-workers-who-have-besieged-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया
बरेली
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य
विज्ञापन
का घेराव किया। कॉलेज इकाई के अध्यक्ष सुमित सैनी ने फॉरवर्डिंग फार्म की
धांधलेबाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राइवेट छात्रों को बुलाकर दोबारा शुल्क देकर फॉरवर्डिंग फार्म खरीदने का दबाव बना रहा है। प्रदेश सहमंत्री अभय चौहान ने कहा कि जो दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती और दोषी पकड़ में नहीं आते, तब तक छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अजित पटेल, सुमित शर्मा, राजन वर्मा, प्रशांत पाल, गौरव चौहान, दिव्यांश, दिवाकर, प्रिंस, अरविंद आदि शामिल रहे।