{"_id":"6179180e58170f5cd9479cff","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-in-premnagar-of-bareilly-as-his-father-scolded-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: प्रेमनगर में पिता की डांट से गुस्सा होकर छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: प्रेमनगर में पिता की डांट से गुस्सा होकर छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Wed, 27 Oct 2021 02:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:43 PM IST
सार
बुधवार सुबह करीब 11 बजे पिता नंद किशोर ने डांट दिया था। इसके बाद वह छत पर चला गया और वहां रसोई में मां की चुनरी बांधकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक विवेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमनगर में बुधवार को एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिता द्वारा डाटे जाने पर गुस्सा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चन्द्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय विवेक निजी डिग्री कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। बुधवार को उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे पिता नंद किशोर ने उसे जल्दी नहाने की बात कहते हुए डांट दिया था। इसके बाद वह छत पर चला गया और वहां रसोई में मां की चुनरी बांधकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन