{"_id":"6657bdfc05658568970e06d4","slug":"student-caught-collecting-phone-numbers-to-get-admission-bareilly-news-c-4-lko1018-411153-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निजी कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए फोन नंबर एकत्रित करते पकड़ी गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निजी कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए फोन नंबर एकत्रित करते पकड़ी गई छात्रा
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में इन दिनों स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को एक छात्रा को पकड़ा गया जो निजी कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों के फोन नंबर एकत्रित कर रही थी।
मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि काॅलेज की ही छात्रा कई दिनों से परिसर में प्रवेश के लिए आने वाले विद्यार्थियों से नाम और फोन नंबर एकत्रित कर रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि निजी कॉलेज की ओर से नाम और फोन नंबर देने के लिए रुपये दिए जा रहे हैं। इसलिए वह विद्यार्थियों से नंबर ले रही थी। मामले में छात्रा की काउंसलिंग की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
चुनौती मूल्यांकन कराने के लिए रुविवि के चक्कर काट रहे छात्र
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को बीएएमएस के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। वे कई दिनों से पूरक परिणाम का चुनौती मूल्यांकन कराने की मांग कर रहे हैं। विवि से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थी दोपहर 12 बजे परिसर में पहुंचे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार से मुलाकात की। आजम मलिक, सुधांशु, शुभम, नमन आदि विद्यार्थियों ने बताया कि वे कई दिनों से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में परेशान होकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। संवाद