{"_id":"ca6abcfdb44fa4369519073c2e2224c1","slug":"student-action-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शोहदों से पंद्रह मिनट जूझती रही छात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शोहदों से पंद्रह मिनट जूझती रही छात्रा
बरेली
Updated Fri, 28 Aug 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कॉलेज जा रही कक्षा नौ की छात्रा को चार शोहदों ने रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ की। यही नहीं उसे खींचकर सूनसान गली में ले जाने लगे। जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश भी हुई। इसके बावजूद लड़के अपने मंसूबोें में कामयाब नहीं हो पाए तो छात्रा की दिलेरी के चलते। वह पंद्रह मिनट तक खुलकर इनकी हर हरकत का विरोध करती रही। आखिर में शोर सुनकर उसकी नानी और अन्य लोग पहुंच गए। यह देख तीन शोहदे बाइक से फरार हो गए, लेकिन इनका एक साथी हत्थे चढ़ गया। इसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसके साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
कालीबाड़ी निवासी कक्षा नौ की छात्रा साहू गोपीनाथ कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को वह कॉलेज जा रही थी। सुबह साढ़े सात बजे बंदर वाली गली के पास खड़े माधोबाड़ी निवासी राजेश, राहुल, शिवा व एक अज्ञात शोहदे ने छात्रा को घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर गली में खींचने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश करने लगे। इस दौरान छात्रा लगातार शोहदों का विरोध करती रही। शोर-शराबा सुनकर छात्रा की नानी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख शिवा, राहुल और एक अन्य शोहदा बाइक से फरार हो गए। राजेश को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करते हुए थाने ले गए। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों पर भी रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि शिवा जिला अस्पताल में तैनात नर्स का बेटा है।
मंगलवार को भी हुई थी छेड़छाड़
शोहदे छात्रा पर कई दिन से निगाह रखे थे। कॉलेज आते-जाते समय वे उसे ताकते थे। मंगलवार को भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उसने घर लौटकर इस बारे में पिता को बताया था। वह शिकायत करने की सोच ही रहे थे कि बृहस्पतिवार को शोहदों ने फिर हरकत कर डाली।