आंधी-पानी से शहर में ब्लैक आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह साढ़े तीन बजे तेज हवाआें ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। जिले में 50 से ज्यादा खंभे धराशायी हो गए। शहरी इलाके में आधा दर्जन से अधिक खंभे उखड़ गए और दो दर्जन इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। बारिश और आंधी के दौरान शाहदाना, सिविल लाइंस,मढ़ीनाथ, हरुनगला, सुभाषनगर, डीडीपुरम, कैंट, जगतपुर समेत दस स्टेशन पूरी तरह ठप हो गए। हरुनगला बड़ा बाईपास के पास एक खंभा एचटी लाइन पर गिर गया जिससे धमाके साथ हरुनगला स्टेशन भी बंद हो गया। सीबीगंज, सुभाषनगर के बीच एचटी लाइन के दो पोल टूट गए। महानगर की हाइटेंशन लाइन और 20 स्थानाें पर इंसुलेटर खराब हो गए। शाहदाना और सिविल लाइंस 66 केवीए स्टेशन पर टू फेसिंग होने से सप्लाई ठप हो गई।
देर शाम हरुनगला और महानगर स्टेशन इधर उधर से सप्लाई लेकर चालू कराए गए लेकिन सुभाषनगर में रात दस बजे तक बिजली न आने पर लोगाें ने जाम लगा दिया। संजयनगर में हवा से एक पोल गिरने के कगार पर आ गया लेकिन शिकायत के बाद भी कोई बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचा। कैंट इलाके में पेड़ गिरने से दर्जन भर स्थानाें पर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दूरदर्शन, आईटीबीपी की सप्लाई प्रभावित रही। सुभाषनगर सबस्टेशन चालू करने के लिए दो नए पोल लगाए गए हैं। शाम साढ़े सात बजे जब लाइन चालू की गई लेकिन थोड़ी ही देर में धमाके के साथ बंद हो गई। इसके बाद ट्रांसमिशन अफसराें से आग्रह किया गया कि एक बार फिर लाइन चालू की जाए। ट्रांसमिशन अफसराें ने इसे नहीं माना। इससे गुस्साए लोगों ने रात दस बजे बदायूं मार्ग जाम कर दिया और सुभाषनगर स्टेशन पर जबरदस्त हंगामा किया। एसई शहर एनके श्रीवास्तव ने फिर से सीबीगंज सुभाषनगर लाइन पर पेट्रोलिंग कराने के लिए टीम रवाना की लेकिन आधी रात तक ब्लैकआउट बना रहा।
इंसेट...
:::इन इलाकों में गुल रही बिजली
जगतपुर, पुराना शहर, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, हरुनगला, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, संजयनगर, दुर्गानगर, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, कालीबाड़ी, बाग ब्रिगटान, किला, मढ़ीनाथ, नेकपुर, चौपला, इज्जतनगर, नकटिया, सिविल लाइंस, कैंट, महानगर, आशीष रायल पार्क, सुरेश शर्मा नगर, सनराइज, पवन विहार, ग्रीन पार्क, सीबीगंज।
इंसेट...
घरेलू कनेक्शन पर शराब गोदाम, एफआईआर दर्ज
विजिलेंस की छापेमारी में एक शराब गोदाम में अवैध बिजली जलते पकड़ी गई। डिपो इंचार्ज के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुर्मांचल नगर के पास परतापुर जीवन सहाय में एक शराब का गोदाम चलता है। यहां दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया गया है। विजिलेंस ने जब छापा मारा तो गोदाम भी घरेलू कनेक्शन से चलता पाया गया। विजिलेंस के जेई बबलू ने बताया कि शमन शुल्क न जमा करने पर इज्जतनगर थाने में शराब गोदाम प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।