फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strings of vibrations pulsed in 'pulsation' of Sahu Ram Swaroop College

साहू राम स्वरूप कॉलेज के ‘स्पंदन’ मेें स्पंदित हुए रागरंग के तार

Sat, 01 Feb 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Strings of vibrations pulsed in 'pulsation' of Sahu Ram Swaroop College
साहू राम स्वरूप कॉलेज के ‘स्पंदन’ मेें स्पंदित हुए रागरंग के तार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं भी हुईं। उद्घाटन रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने किया। इस दौरान लगी चित्रकला प्रदर्शनी में स्नातक और स्नातकोत्तर की चित्रकला एवं फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आर्ट गैलरी में बनाई गई विशाल रंगोली ने सबका मन मोहा। इंटीरियर डेकोरेशन प्रदर्शनी में मूर्तिकला की छात्राओं की कलाकृतियां ने सभी को आकर्षित किया। फैशन डिजाइन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति में कृष्ण वंदना रास मधुराष्टक के अंतर्गत द्रोपदी चीर हरण, कालिया दहन, माखन चोरी, गोवर्धन लीला आदि के भावों की अनूठी प्रस्तुति दी गई। फैशन शो के तहत सप्तरंग में एमए की छात्राओं ने स्वनिर्मित वस्त्र पहनकर रैंप वाक किया। संगीत विभाग और कोरियोग्राफी की छात्राओं ने सूफी कलाम की मनमोहक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की पत्रिका ज्ञानांजलि का विमोचन कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने किया। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, मनोज गोयल, पुष्पा गोयल, प्राचार्या डॉ. राकेश अरोरा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed