Bareilly News: दो साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गाल से नोचा मांस; अस्पताल में भर्ती
बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। जब कोई बड़ी घटना होती है तब नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जाता है। एक-दो कुत्ते पकड़ने के बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है। नतीजा आवारा कुत्ते हमलाकर हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को आवारा कुत्ते ने नोचकर जख्मी कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाकर मासूम को बचाया। परिजन घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। एंटी रैबीज सीरम लगाकर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
कैंट क्षेत्र के कांधरपुर निवासी मुनेंद्र पाल के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उनका बेटा विनायक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। गाल समेत शरीर के कई अंगों को नोचने लगा। मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाकर किसी तरह मासूम को बचाया।
परिजन घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एंटी रैबीज सीरम लगाया गया। अब उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। मुनेंद्र के मुताबिक क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आसपास के गांवों के दर्जनभर से ज्यादा लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
जिले में पांच बच्चों की हो चुकी है मौत
बरेली में शहर से लेकर गांवों तक आवारा कुत्तों का आतंक है। नवंबर महीने में शेरगढ़ के मोहल्ला शिव मंदिर निवासी छेदालाल के चार वर्षीय बेटे को आवारा कुत्तों ने मार डाला था। सीबीगंज थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते अब तक चार बच्चों की जान ले चुके हैं। इसके अलावा कई बच्चों और कुछ वयस्कों को भी काटकर जख्मी कर चुके हैं। हर मौत के बाद नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने की खानापूरी करती है, लेकिन घटनाएं नहीं थमी।