फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray dogs attacked and injured a 10-year-old girl in Bareilly

Bareilly News: घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, कई जगह नोंचा

Sun, 09 Apr 2023 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। गांव सैदपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 साल की बच्चा पर हमला कर घायल कर दिया। घायल बच्ची का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  

विज्ञापन
Stray dogs attacked and injured a 10-year-old girl in Bareilly
stray dogs - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली में लावारिस कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। भोजापुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 साल की बच्चा पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह नोंच डाला, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी नबी मोहम्मद बेग की 10 साल की बेटी नूरी को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घरवालों ने बताया कि नूरी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर को घर के बाहर बच्चों संग खेल रही थी। 

विज्ञापन

नूरी को कई जगह नोंचा 

उसी वक्त कुत्तों के झुंड ने नूरी पर हमला कर दिया था। उसे कई जगह से नोंच लिया था। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। परिजन पहले उसे सीएचसी ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज में दो साल की बच्चों को मार डाला था 

सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर गांव में 28 फरवरी को अवधेश गंगवार की दो वर्षीय बेटी परी पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। उसे 100 मीटर घसीट ले गए थे। आसपास के लोगों ने बच्ची को छुड़ाया था। गंभीर घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई थी। 

एक साल में 21 हजार से अधिक लोगों को काटा 

बरेली जिले में आवारा कुत्तों ने एक साल में 21 हजार 863 लोगों को काटकर घायल किया है। इसमें 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लों में भी हर माह पांच सौ से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। देहात क्षेत्र में पशुओं पर भी कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed