फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will again measure to break the establishment of PK Namkeen

पीके नमकीन के प्रतिष्ठान को तोड़ने के लिए बीडीए फिर करेगा पैमाइश

Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
BDA will again measure to break the establishment of PK Namkeen
बरेली। मैसर्स पीके नमकीन की कमर्शियल बिल्डिंग के आगे अनधिकृत तौर से बनवाए गए छज्जे को लेकर यह संशय पैदा हो गया है कि यह निर्माण निजी भूमि पर है या सरकारी। प्रतिष्ठान मालिक की ओर से बीडीए के अधिकारियों को कुछ कागजात दिखाकर यह दावा किया गया है कि यह छज्जा सरकारी जमीन पर नहीं बना है। इसके बाद बीडीए उपाध्यक्ष ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाते हुए प्रतिष्ठान स्वामी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस (48-ए) में मैसर्स पीके नमकीन के प्रतिष्ठान की पैमाइश में बीडीए की टीम को बिल्डिंग के आगे सड़क की सीमा पर छज्जे का अवैध निर्माण कराया हुआ मिला था। बीडीए ने प्रतिष्ठान स्वामी जयप्रकाश को नोटिस देते हुए ध्वस्तीकरण के लिए 30 जनवरी की तिथि निर्धारित कर दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को मौजूद रहकर इस कार्रवाई को पूरा कराना था, जबकि प्रतिष्ठान स्वामी ने दो दिन पहले बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल को कुछ कागज दिखाकर यह दावा किया है कि बिल्डिंग के आगे बना छज्जा सरकारी नहीं, निजी भूमि पर है। हालांकि बीडीए के नक्शे में इस छज्जे के निर्माण की स्वीकृति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

निर्माणकर्ता को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया था। भवन स्वामी ने कुछ कागज दिखाए हैं, जिसकी तस्दीक किए बिना निर्माण तोड़ना उचित नहीं होगा। इसलिए निर्माण की पैमाइश दोबारा कराई जाएगी। अगर सरकारी जमीन नहीं मिली तो केवल कंपाउंडिंग की प्रक्रिया ही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्या मित्तल, बीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed