फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stones on Kisan Express in Bareilly, passenger's eye broken

बरेली में किसान एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री की आंख फूटी

Wed, 30 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Stones on Kisan Express in Bareilly, passenger's eye broken
बरेली जंक्शन पर बैठा पीड़ित यात्री मनोज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केजीएमयू किया गया रेफर, रेलवे ने दी पांच हजार की आर्थिक मदद

विज्ञापन
बरेली। किसान एक्सप्रेस पर बरेली में चौपुला के पास असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक यात्री की आंख फूट गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने पीड़ित यात्री को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। घटना के बाद से रेलवे प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार के भवुआ के मनोज कुमार पंजाब के फिरोजपुर में काम करते हैं। मंगलवार को वह परिवार के साथ किसान एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। उनका रिजर्वेशन एस-7 कोच में था। सुबह साढ़े छह बजे के करीब ट्रेन बरेली में चौपुला के पास से गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक पत्थर मनोज की आंख पर लगा। इससे उनकी आंख से खून बहने लगा। करीब दो मिनट बाद ट्रेन जंक्शन पर रुकी तो आरपीएफ और जीआरपी ने मनोज को कोच से उतारा। मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर सीएमआई संजीव दुबे ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों उनकी आंख की हालत नाजुक देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। संजीव दुबे ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मनोज के परिवार को पांच हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। लखनऊ में भी चेकिंग स्टाफ ने उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराने में मदद की। इन दिनों कम ट्रेनें होने से जंक्शन पर यात्रियों की संख्या भी बहुत कम है। आरपीएफ और जीआरपी पथराव करने वालों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed