फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting between two parties in Rithora, attempt to spoil the atmosphere

Bareilly News: रिठौरा में दो पक्षों में पथराव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties in Rithora, attempt to spoil the atmosphere
रिठौरा (बरेली)। कस्बे के खाता मोहल्ले में शनिवार रात दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर शांतिभंग व मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। मोहल्ले में पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला खाता में दिव्यांग इरफान की दुकान पर रात करीब दस बजे विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के सचिन व राजेंद्र ने इरफान से मारपीट की। इस बीच इरफान पक्ष के लोग आए तो उन्होंने इन दोनों को पीट दिया। इसके बाद सचिन पक्ष ने इरफान के घर पर पथराव किया तो दूसरी ओर से भी पत्थर चले।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इरफान ने हाफिजगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सचिन व राजेंद्र अपराधी किस्म के लोग हैं। इन पर पहले से मुकदमे हैं। दोनों ने उनकी दुकान पर आकर सिगरेट उधार मांगी। मना करने पर मारपीट व घर पर पथराव किया। वहीं सचिन पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि दीपावली पर पटाखा बजाने को लेकर इरफान पक्ष ने विरोध किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में अब सीढ़ी चोरी की रिपोर्ट

मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सूफी टोला में तीन दिन से चल रहे दो पक्षों के विवाद में दूसरी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को सूफी टोला निवासी हसनैन के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई थी। शनिवार को हसनैन ने सीढ़ी चोरी की रिपोर्ट कराई है। हसनैन ने बताया कि उन्होंने मीरगंज में आतिशबाजी बाजार में टिन शेड डालने का ठेका लिया था। 30 अक्तूबर को नथपुरा के दो युवक शिवम और जितेंद्र चोरी कर सीढ़ी ले जा रहे थे। उन्होंने टोक दिया तो वह सीढ़ी फेंककर गालीगलौज कर देख लेने की धमकी देकर चले गए। 31 अक्तूबर को वह ठेके के रुपये लेने का हिसाब कर रहे थे। तभी एक कार और बाइक से आए शिवम उर्फ शिब्बू, जितेंद्र, रवि, पवन व उनके अन्य साथियों ने मारपीट की। संवाद


- रिठौरा में दुकान पर सामान्य झगड़ा हुआ था। खुराफातियों ने पथराव का रूप दे दिया। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। मीरगंज के मामले में दूसरी रिपोर्ट भी लिख ली गई है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed