फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting between two sides in Kalibari to vacate Dharamshala in Bareilly

Bareilly News: धर्मशाला खाली कराने को लेकर कालीबाड़ी में दो पक्षों के बीच पथराव, पांच लोग घायल

Sun, 21 May 2023 07:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2023 07:22 AM IST
सार

शनिवार देर शाम मोहल्ले के लोगों को सूचना मिली कि धर्मशाला में असमाजिक तत्व जुटे हैं। एबीवीपी नेता मौके पर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला खाली करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। 
 

विज्ञापन
Stone pelting between two sides in Kalibari to vacate Dharamshala in Bareilly
महिलाओं से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में शनिवार रात धर्मशाला खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई तो थाने के भीतर भी दोनों पक्ष भिड़ गए। देर रात एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


कालीबाड़ी में एक मंदिर के पास धर्मशाला है। मोहल्ले और समाज के लोग विभिन्न निजी आयोजनों में इसका इस्तेमाल करते हैं। एक साल पहले मोहल्ले की चमेली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने मकान का निर्माण शुरू कराया था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों के अनुरोध पर चमेली देवी को परिवार के साथ धर्मशाला में रहने की अनुमति दे दी गई थी। 
विज्ञापन


तब से चमेली देवी अपनी बेटी बेबी, रीता समेत परिवार के साथ धर्मशाला में रहती हैं। मकान का निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने धर्मशाला खाली कराने को कई बार कहा, लेकिन चमेली देवी ने धर्मशाला खाली नहीं किया। शनिवार देर शाम मोहल्ले के लोगों को सूचना मिली कि धर्मशाला में असमाजिक तत्व जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री अनिकेत शर्मा, मोहल्ले के प्रशांत राणा, पप्पू राणा के साथ धर्मशाला पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला खाली करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में प्रशांत, पप्पू, लक्ष्मी और बबली घायल हो गए। बारादरी पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों के बीच थाने में भी झड़प हो गई।

एबीवीपी नेता अनिकेत शर्मा का कहना है कि धर्मशाला में काफी समय से असमाजिक तत्व जुट रहे हैं। पथराव में घायल हुए प्रशांत राणा की मां सुमित्रा देवी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी कई बार हो चुका विवाद

धर्मशाला खाली कराने को लेकर कालीबाड़ी में पहले भी विवाद हो चुका है। हालांकि, बात पथराव तक नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात विवाद के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी कारण बात बढ़ गई और पथराव तक पहुंच गई। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने भी स्वीकार किया कि हंगामा और पथराव करने वालों में कुछ लोग नशे की हालत में थे। इनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed