{"_id":"6930a62193900e633a0b650f","slug":"stockists-of-bareilly-had-also-ordered-syrup-containing-codeine-from-ghaziabad-bareilly-news-c-4-vns1074-779177-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाजियाबाद से बरेली के स्टॉकिस्टों ने भी मंगाया था कोडीन युक्त सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाजियाबाद से बरेली के स्टॉकिस्टों ने भी मंगाया था कोडीन युक्त सिरप
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन सहित अन्य स्टाॅकिस्टों ने भी नारकोटिक्स दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री कर करोड़ों की कमाई की है। जांच में पता चला है कि एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन का प्रोप्राइटर भी गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एस्ले फार्माटेक से माल उठाता रहा है।
गाजियाबाद में एक दिसंबर को हुई कार्रवाई में एस्ले फार्माटेक के रिकॉर्ड से इसका खुलासा हुआ। सप्लाई लेने वालों में बरेली के अन्य स्टॉकिस्ट भी शामिल हैं। एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राहुल सभरवाल और पीलीभीत के सूर्या मेडिकल स्टोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने से जिले के अन्य थोक दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई है। एफआईआर के बाद औषधि निरीक्षक ने प्रतिष्ठान पर ताला जड़वा दिया है।
औषधि निरीक्षक राजेश यादव ने 20 नवंबर को गली नवाबान की चुन्ना मार्केट में स्थित एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन और मॉडल टाउन में स्थित पवन फार्मास्युटिकल्स पर छापेमारी की थी। पवन फार्मास्युटिकल्स से 289 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप मिला था, जबकि एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन पर नारकोटिक्स दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप का स्टॉक शून्य मिला था। इस पर औषधि निरीक्षक ने इनकी खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड तलब किया था, लेकिन प्रोप्राइटर ने उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने बताया कि गाजियाबाद की फर्म से बरेली के एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राहुल सभरवाल ने भी बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त रैक्सले-टी सिरप उठाकर शोर मचने से पहले ही बेच डाला। काफी प्रयास के बाद राहुल सभरवाल ने पीलीभीत जिले के बरखेड़ा कस्बे के सूर्या मेडिकल स्टोर को रिरप बेचने और उससे ऑनलाइन पेमेंट लेने की बात बताई है।
लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति
औषधि निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि एक्स्ट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन ने कोडीन युक्त रैक्सले-टी सिरप की खरीद में गड़बड़ी नहीं की है। उसने बिक्री अवैध ढंग से की है। सिरप कहां-कहां बेची, इस बारे में कुछ नहीं बताया। पिछले साल का रिकॉर्ड भी नहीं दिया है। अब सहायक आयुक्त औषधि से फर्म के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की है। सूर्या मेडिकल स्टोर की विस्तृत जांच के लिए पीलीभीत जिले के औषधि निरीक्षक से भी पत्राचार कर रहे हैं।
नशेड़ियों के बीच में कोडीन युक्त सिरप की ज्यादा मांग
कुछ कंपनियां काली कमाई के चक्कर में कफ सिरप में कोडीन फॉस्फेट अधिक मात्रा में प्रयोग करती हैं। इसलिए नशेड़ियों के बीच में इसकी मांग अधिक रहती है। दवा कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि इलाज के बजाय नशे के तौर पर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।
पवन फार्मास्युटिकल्स पर भी कस रहा शिकंजा
औषधि निरीक्षक ने बताया कि 20 नवंबर को जांच के दौरान मॉडल टाउन स्थित पवन फार्मास्युटिकल्स पर नारकोटिक्स दवाओं और कोडीन युक्त सिरप का भंडार मिला था। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सिरप के साथ ही बरामद अन्य दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। फर्म ने खरीद-बिक्री के अभिलेख दिए हैं, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद