Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stock of duplicate medicines seized in Bareilly

UP News: आगरा से आ रही नकली दवाओं की खेप, बरेली में 5.50 लाख रुपये का माल जब्त

Sun, 14 Sep 2025 08:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

बरेली में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हैप्पी मेडिकोज से नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। ये दवाएं आगरा से लाई गई थीं। 

विज्ञापन
stock of duplicate medicines seized in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

बरेली के कुछ थोक कारोबारी आगरा से नकली दवाओं की खेप मंगाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। नकली दवाओं के इस सिंडिकेट का खुलासा हैप्पी मेडिकोज से बरामद जखीरे से हुआ है। कार्रवाई की भनक लगने पर हैप्पी मेडिकोज का संचालक इन दवाओं की खेप को आगरा के बंसल मेडिकोज को लौटाने के लिए बाबा ट्रांसपोर्ट तक पहुंच गया था। औषधि विभाग की टीम ने उसे वहीं से दबोच लिया। 5.50 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं जब्त कर नौ नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बताया कि आगरा-मुजफ्फरनगर में कार्रवाई की भनक लगते ही बरेली के कारोबारियों ने काफी मात्रा में नकली दवाओं को ठिकाने लगा दिया है। दो सितंबर को रात में सूचना मिली कि हैप्पी मेडिकोज का संचालक सुनील कुमार बाबा ट्रांसपोर्ट के जरिये दवाओं की खेप आगरा भेजने वाला है। इस पर तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से ही टीम लगा दी गई थी।

विज्ञापन

बरामद दवाओं की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये 
वहां से जखीरा बरामद कर टीम ने बाबा ट्रांसपोर्ट के मालिक, हैप्पी मेडिकोज के संचालक, उनके स्टाफ व अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए। औषधि निरीक्षक अनामिका जैन ने बताया कि जांच में पाया गया है कि हैप्पी मेडिकोज ने ये दवाएं आगरा के बंसल मेडिकोज से ही खरीदी हैं। इनकी कीमत 5.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह पकड़ में आया काला कारोबार
औषधि निरीक्षक अनामिका जैन ने बताया कि तीन सितंबर को जब टीम बाबा ट्रांसपोर्ट पर पहुंची तो प्रतिष्ठान बंद था। थोड़ी देर बाद ट्रांसपोर्ट खुला। सुबह 11 बजे एक व्यक्ति चार पेटियों में दवाएं लेकर वहां पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। हैप्पी मेडिकोज के मालिक सुनील को कॉल कर मौके पर बुलाया।

सहायक आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इनपुट के आधार पर 16 फर्मों की जांच की गई है। सभी के प्रतिष्ठान से संदिग्ध दवाएं बरामद हुई हैं। इन दवाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें जब्त (बिक्री प्रतिबंधित) किया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed