फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stirred again in the oil market of Shyamganj, two factories now caught in Ghatauli

बरेलीः श्यामगंज की तेल मंडी में फिर हड़कंप अब घटतौली में पकड़ी दो फैक्ट्री

Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Stirred again in the oil market of Shyamganj, two factories now caught in Ghatauli
सैंपल की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

खाद्य तेल के पैक में 15 फीसदी तक घटतौली पकड़ी, चार ब्रांड जब्त

विज्ञापन
बरेली। खाने वाले तेल का उत्पादन करने के मामले में सूबे के गिनेचुने शहरों में शामिल बरेली में बड़े पैमाने पर घटतौली की सूचनाओं को शासन में काफी गंभीरता से लिया गया। सोमवार को शासन के निर्देश पर तीन जिलों के अफसरों की संयुक्त टीम छापा मारने श्यामगंज और उसके आसपास के प्रमुख बाजारों में पहुंची तो व्यापारियों में खलबली मच गई। काफी जद्दोजहद के बाद इस टीम ने दो फैक्टरियों से चार अलग-अलग ब्रांड के तेल के पैक जब्त किए। अफसरों के मुताबिक इनकी जांच में 15 फीसदी तक घटतौली की पुष्टि हुई है।
मोटा अनुमान है कि बरेली में रोजाना दो हजार टन खाद्य तेलों का उत्पादन होता है जिसकी बड़े पैमाने पर सप्लाई उत्तराखंड के साथ कई दूसरे राज्यों में भी होती है। पिछले कई महीनों से यह सूचनाएं शासन तक पहुंच रही थीं कि विभिन्न तरह के पैक में बाजार में आने वाले इस तेल में बड़े पैमाने पर घटतौली कर आम लोगों की जेबें खाली कराई जा रही हैं। शासन से इस बारे में निर्देश जारी होने के बाद लखनऊ में बैठने वाले बाट माप नियंत्रक सुनील वर्मा ने कई दिन पहले बरेली की तेल मंडी की निगरानी शुरू करा दी थी। प्रारंभिक छानबीन में तेल के पैक में घटतौली की पुष्टि होने के बाद सहारनपुर, शाहजहांपुर, और बरेली समेत तीन जिलों के बाट माप अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर उसे यहां श्यामगंज बाजार में छापा मारने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे ये टीमें एक साथ श्यामगंज, ब्रह्मपुरा और जाटवपुरा आदि इलाकों में छापे मारने पहुंचीं लेकिन किसी तरह पहले ही इसकी भनक तेल कारोबारियों को लग गई और वे अपने कारखाने बंद कर खिसक गए। घंटों तक जद्दोजहद के बाद छापा मारने आई टीमें पुलिस की मदद से दो फैक्टरियों के ताले खुलवाकर वहां छापा मारने में सफल हो पाईं। यहां से चार अलग-अलग ब्रांड के विभिन्न पैक जब्त किए गए जिसकी जांच में 15 फीसदी तक घटतौली की पुष्टि भी हो गई। छापा मारने वाली इस टीम में एसके मिश्रा, विमल कुमार सिंह, जगतपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सहायक नियंत्रक मनोज कुमार ने पिछले महीने भी बाजार से तेल के कुछ पैक की लैब में जांच कराई थी जिसमें पता चला था कि इनमें 15 से 20 प्रतिशत घटतौली है। यह रिपोर्ट ऊपर तक गई थी और इसके बाद ही घटतौली करने वाली इकाईयाें को चिह्नित करना शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed