फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stepdaughters hacked their mother Instagram account in Bareilly

Bareilly News: सौतेली बेटियों ने हैक की महिला की इंस्टाग्राम आईडी, निजी फोटो और वीडियो से छेड़छाड़

Tue, 14 Apr 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 05:57 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में सौतेली बेटियों ने अपनी मां की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। महिला ने इज्जतनगर थाने में सौतेली बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Stepdaughters hacked their mother Instagram account in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में एक महिला ने अपनी सौतेली बेटियों पर इंस्टाग्राम आईडी हैक करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इस मामले में इज्जतनगर थाने में बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कर्मचारी नगर निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह अमरीश नाम के व्यक्ति से हुआ है। अमरीश की पहली पत्नी का निधन हो चुका है और उसकी तीन बेटियां हैं। महिला के अनुसार, उसकी दो सौतेली बेटियां अक्सर बहाने से उसका मोबाइल फोन ले लेती थीं। उन्होंने मोबाइल से महिला का इंस्टाग्राम पासवर्ड हासिल कर उसकी आईडी हैक कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने पहचान छिपाकर किया प्रेम विवाह, पत्नी के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी हैक करने के बाद बेटियों ने उसके कई फोटो भी बदल दिए। महिला ने यह भी बताया कि इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर 'ऑल इंडिया बार परीक्षा' की बात कहकर ओटीपी भी मांगा गया। उसकी निजी फोटो और वीडियो के साथ लगातार छेड़खानी की जा रही है। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Trending Videos

घटना का विवरण
महिला ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सौतेली बेटियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह काम किया। बेटियों ने मोबाइल फोन का उपयोग कर इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आईडी पर मौजूद कई तस्वीरों को बदल दिया। महिला के अनुसार, उसकी निजी सामग्री के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे उसे मानसिक परेशानी हो रही है।

पुलिस कार्रवाई
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed