फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   State spokesperson's condition worsened on fast unto death, doctors did checkup

Bareilly News: आमरण अनशन पर प्रदेश प्रवक्ता हालत बिगड़ी, डॉक्टरों ने किया चेकअप

Mon, 11 Nov 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
State spokesperson's condition worsened on fast unto death, doctors did checkup
बरेली। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और उनकी जांचें की गईं, तो रक्तचाप की शिकायत मिली। वहीं, जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने अनशन पर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारियों को आश्वस्त कर उठाने का प्रयास किया, लेकिन पदाधिकारी प्रतिमा स्थापित होने के बाद ही उठने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी का अनशन मांग न पूरी होने पर छठे दिन भी जारी रहा। अनशन पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अश्फाक सकलैनी, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा और जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया बैठे हैं। रविवार को अचानक प्रदेश प्रवक्ता डॉ. त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच की तो पाया कि उनको रक्तचाप की शिकायत है। उनका बीपी 60 तक पहुंच गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और उनका हाल जाना। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी से अनशन से उठने की अपील की, लेकिन पदाधिकारियों और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने प्रतिमा की पुनर्स्थापना तक उठने से साफ इन्कार कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट से काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुंदरीकरण का कारण बताते हुए आठ माह पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को चौकी चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल से हटा दिया गया था, लेकिन अब तक प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया है। दूसरी ओर प्रतिमा कूड़े के ढेर पर मिलती है। इस पर मंडलायुक्त कहती हैं कि यह नई मूर्ति कहां से आई जानकारी नहीं है। महापौर की ओर से भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। इस मौके पर महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित, इकबाल सिंह बाले, जहीरूद्दीन ऊर्फ मुन्ना, महासचिव मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आगे की रणनीति को लेकर की बैठक
अनशन पर बैठे कांग्रेसियों ने मांग न पूरी होने पर बैठक की। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि अब तक मांग को लेकर प्रशासन ने कोई रुचि नहीं ली है। अगर जल्द इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed