फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   State players will play online chess

प्रदेश के खिलाड़ी ऑनलाइन चलेंगे शतरंज की चाल

Tue, 18 Jan 2022 05:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
State players will play online chess
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार रायजादा ने वर्चुअल रूप से जुड़कर खेल गतिविधियों को लेकर विभिन्न दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव अनिल कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान में पहली बार लीग और नाक आउट की मिलीजुली प्रतियोगिता का आयोजन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विश्व चैंपियनशिप के आधार पर राज्य के खिलाड़ियों को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की तैयारियों की तरह से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन इसकी पहली कड़ी है।
विज्ञापन

इससे उम्मीद है कि प्रदेश में भी विश्वस्तरीय खिलाड़ी बन सकेंगे। बताया कि प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम, 12 वर्ष से कम, 14 वर्ष से कम, 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं 19 जनवरी से शुरू होंगी और 28 जनवरी तक चलेंगी। इसके बाद 31 जनवरी और एक फरवरी को ओपन वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इन सभी प्रतियोगिताओं से 26 खिलाड़ियों का चयन नाक आउट के लिए किया जाएगा, जोकि तीन फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। यह नॉकआउट मैच उसी तरह आयोजित होंगे, जिस प्रकार विश्व चैंपियनशिप आयोजित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक चरण में खिलाड़ी क्वालीफाई करते हुए अंत में फाइनल में पहुंचकर अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करेगा। यह प्रतियोगिता देश में पहली बार आयोजित की जा रही है। इससे भारत में भी आने वाले समय में विश्व चैंपियनशिप की तैयारियां संभव हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आयोजित होगी। अगली प्रतियोगिता जल्द ही होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य भविष्य में उत्तर प्रदेश से ग्रैंड मास्टर और अंतरराष्ट्रीय मास्टर निकालना है।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक एके रायजादा अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर होंगे। इनके साथ सहायक राज्य स्तरीय आर्बिटर राघवेंद्र शुक्ला फिडे अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर, जितेंद्र सिंह गोरखपुर, मनजीत सिंह लखीमपुर खीरी, हरीश रस्तोगी कानपुर, अजय मिश्रा बरेली, प्रमोद बिष्ट मुरादाबाद, आनंद सिंह लखनऊ, अतुल निगम झांसी, दीपक सहगल वाराणसी, विजय कुमार वाराणसी होंगे। शाहजहांपुर शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में हर सप्ताह वर्चुअल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगातार खिलाड़ियों की प्रतिभागिता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शतरंज खेल को जिले में एक मुहिम के तहत स्कूलों मे आयोजित कराएगा। बैठक में सचिन प्रेमी, अमन अवस्थी, लवण्य मिश्रा, अरुण कुमार, हर्षित, रवि वर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed