{"_id":"6101af038ebc3e587b5f18bd","slug":"state-of-the-art-locator-to-find-faults-in-underground-cables-bareilly-news-bly454555660","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड केबल के फॉल्ट ढूंढेगा अत्याधुनिक लोकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड केबल के फॉल्ट ढूंढेगा अत्याधुनिक लोकेटर
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यांचल मुख्यालय ने फॉल्ट लोकेटर के लिए मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
बरेली। बिजली की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने पर अब उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट नहीं झेलना होगा। शहर में अंडरग्राउंड बिजली केबल में फाल्ट ढूंढने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम जल्द अत्याधुनिक फॉल्ट लोकेटर मशीन मुहैया कराएगी। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
अत्याधुनिक फॉल्ट लोकेटर मशीन आ जाने के बाद अंडरग्राउंड केबल के फॉल्ट ढूंढने और उनकी मरम्मत करने में आसानी होगी। फिलहाल फाल्ट लोकेटर न होने से अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने पर उसे ढूंढने में ही कई घंटे लग जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में होती है जहां भूमिगत केबल का डबल चार्ज है। एक केबल में फॉल्ट होने पर अपने-आप दूसरी केबल से आपूर्ति चालू हो जाती है। लिहाजा जब दूसरी केबल में भी फाल्ट हो जाता है तब अधिकारियों को गड़बड़ी की जानकारी हो पाती है। इसके बाद फाल्ट ढूंढने में घंटों लग जाते हैं। फाल्ट लोकेटर मशीन आ जाने पर भूमिगत केबल के फाल्ट की सटीक लोकेशन तुरंत पता चल जाएगी। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट वाली जगह पर खोदाई कर केबल की मरम्मत आसानी से कर सकेंगे।

मध्यांचल मुख्यालय ने फाल्ट लोकेटर मशीन का प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही जिले को फॉल्ट लोकेटर मशीन मिल जाएगी। अत्याधुनिक फॉल्ट लोकेटर से अंडरग्राउंड केबल के फाल्ट खोजने और उनकी मरम्मत करने में आसानी होगी। - रंजीत सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन विज्ञापन