फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Starving Death Case TTE Did not returning to mother death

भूख से बुजुर्ग की मौत के मामले में नया मोड़, मां की मौत की खबर पर भी नहीं लौटा टीटीई बेटा

Tue, 11 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 11 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Starving Death Case TTE Did not returning to mother death
मौके पर लोग - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में बुजुर्ग मां की भूख और बीमारी से मौत की सूचना मिलने के बाद भी टीटीई बेटा सोमवार देर शाम तक शाहजहांपुर नहीं पहुंचा। मोबाइल पर साथी रेलकर्मियों से बात की और अप त्रिवेणी एक्सप्रेस से दोपहर तक शाहजहांपुर पहुंचने की बात कहकर गुमराह किया। 
विज्ञापन


वृद्धा के परिवार का अन्य कोई सदस्य या नाते-रिश्तेदार भी नहीं आया। पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन भी शव मोर्चरी में रखा रहा। मूल रूप से लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले सलिल चौधरी की तैनाती शाहजहांपुर स्टेशन पर बतौर टीटीई 2005 में हुई थी। 
विज्ञापन


ढका ताल स्थित रेल कॉलोनी के क्वार्टर में वह अपनी 87 वर्षीय मां लीलावती के साथ रहता था। बताते हैं कि सलिल के पिता रामशेर एमएलसी रहे हैं। उनकी कई साल पहले मौत हो चुकी है। शराब पीने का आदी सलिल करीब दो माह से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीटीई सलिल चौधरी के साथी रेल कर्मी उसके मोबाइल पर लगातार कॉल करते रहे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसने नरमू पदाधिकारी सुनील तिवारी की मोबाइल कॉल रिसीव की। 

उन्होंने उसे लीलावती की मौत के बारे में बताया। इस पर सलिल ने खुद के लखनऊ में होने की बात कही और यह भी कहा कि वह अप त्रिवेणी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंच रहा है। रेल कर्मचारी उसके आने का इंतजार करते रहे। 

सलिल चौधरी नहीं आया, उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य या नाते-रिश्तेदार भी नहीं पहुंचा। ऐसे में लीलावती के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। 

पुलिस और रेलवे अधिकारी कर रहे सलिल की तलाश
टीटीई सलिल चौधरी को सदर बाजार पुलिस के साथ रेलवे भी तलाश कर रहा है। सोमवार को उसने दिन में दो बार साथी रेल कर्मियों का फोन रिसीव किया, लेकिन इसके बाद उसके मोबाइल पर रिंग जा रही है, वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा।

सलिल चौधरी के रेल रिकार्ड में दर्ज नाम-पता पर भी तस्दीक करने की कोशिश की गई। उसके बारे में वहां से भी कोई ठोस इनपुट नहीं मिल सका है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि पड़ताल जारी है। पुलिस रेल कर्मियों के भी संपर्क में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed