{"_id":"6abd5badb677ea30b10ed224","slug":"starting-today-the-jal-nigam-will-launch-a-drive-to-repair-roads-that-were-dug-up-bareilly-news-c-4-bly1015-978611-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल निगम आज से अभियान चलाकर दुरुस्त करेगा खोदी गईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल निगम आज से अभियान चलाकर दुरुस्त करेगा खोदी गईं सड़कें
Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बरेेली। पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गईं सड़कों को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) आज से अभियान चलाकर दुरुस्त करेगा। प्रदेशभर में शुरू हो रहे वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान का मकसद विकास कार्यों के कारण प्रभावित हुए बुनियादी ढांचे को पटरी पर लाना है।
जिले में जल निगम की ओर से कुल 1284 गांवों में पेयजलापूर्ति की जा रही है। शेष गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए कुल 8341 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान लगभग 4221 किलोमीटर सड़कों को खोदने की आवश्यकता पड़ी थी।
विभाग का दावा है कि इनमें से 3929 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब शेष बची हुई 292 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए इस विशेष महाभियान को चलाया जा रहा है। जल निगम की एक्सईएन आकांक्षा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जाए, इसको लेकर संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एप पर कर सकते हैं शिकायत
सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक मरम्मत के इंतजार में है, तो लोग जल सारथी एप के जरिए शिकायत कर सकते हैं। एप में दिए गए सड़क पुनर्स्थापना व मरम्मत अभियान विकल्प का चयन करके टूटी हुई सड़क का फोटो व वीडियो अपलोड करना होगा। एप पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की सीधी निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रदेश मुख्यालय स्तर से की जा रही है ताकि लापरवाही न बरती जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।