फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stampede in congress marathon

मैराथन में भगदड़

Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stampede in congress marathon
बरेली.... कांग्रेस मैराथन में धक्कामुक्की होने से सडक पर गिरी छात्राएं जिसमे कुछ छात्राए घायल भी ह?
बरेली। कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला मैराथन शुरू होने से पहले ही अचानक अफरातफरी और धक्कामुक्की के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन छात्राएं सड़क पर गिरकर चुटैल हो गईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्राओं के सड़क पर गिरने की घटना तब हुई जब बिशप मंडल इंटर कालेज गेट से दौड़ शुरू होने से पहले ही कुछ छात्राएं हरी झंडी दिखाए जाने से पहले ही दौड़ पड़ीं। इसी बीच फोटो खींचने के लिए कैमरे और मोबाइल लेकर कुछ लोगों के सामने आ जाने की वजह से छात्राएं आपस में ही टकरा गई। हल्का सा भगदड़ का माहौल बना तो कुछ छात्राएं सड़क पर गिर गईं। जोगी नवादा की आकांक्षा और इज्जतनगर की संतनगर कॉलोनी की सृष्टि समेत तीन छात्राएं चुटैल हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान फोटो खींचने वालों से कांग्रेस पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हो गई। कांग्रेसियों ने चुटैल छात्राओं का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर उन्हें घर भेज दिया। मैराथन के बीच श्यामगंज चौराहे के पास भी एक छात्रा गिर पड़ी। महिला पुलिस ने उसे उठाकर एक तरफ बैठाने की कोशिश की लेकिन वह दोबारा मैराथन में शामिल हो गई। बिशप मंडल में मैराथन के समापन पर कांग्रेस की ओर से एलान किया गया कि अगर किसी प्रतिभागी को चोट लगी हो तो एंबुलेंस की तरफ जाकर प्राथमिक चिकित्सा करा सकती है लेकिन कोई और प्रतिभागी चुटैल नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि मैराथन सफल रही है। जिस घटना को सोशल मीडिया पर तूल दिया जा रहा है, वह मामूली थी। भीड़ में गिरी बच्चियों को मामूली चोटें आईं।
टल गया बड़ा हादसा
कांग्रेस की महिला मैराथन में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। जिस तरह कुछ लड़कियाें के आगे की कतार को क्रॉस करके दौड़ने से चंद समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना, उससे लोगों की सांसें हलक में अटक गईं। इस दौरान अगर बाकी लड़कियां भी दौड़ पड़ी होतीं तो काफी लड़कियां घायल हो सकती थीं। इस दौरान कोई किसी से टकराया तो कोई किसी से, इसमें कई लड़कियां इधर उधर हो गई। तीन ही लड़कियां मामूली चुटैल हुईं और घटना टल गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर महामारी अधिनियम की रिपोर्ट
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दर्ज कराया गया केस, धारा 144 के उल्लंघन का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कांग्रेस की महिला मैराथन में अव्यवस्था के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय की ओर से कोतवाली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी और कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें जानबूझकर महामारी फैलाने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आयोजकों को सशर्त महिला मैराथन के आयोजन की अनुमति दी गई थी। इसमें सामाजिक दूरी का पालन कराने, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को कहा गया था। धारा 144 के प्रतिबंधों का पालन करने की भी हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद नियम व शर्तों का पालन नहीं किया गया है।

इन धाराओं में हुई रिपोर्ट
269 : महामारी फैलाना
270 : जानबूझकर अपराध करना
188 : लोकसेवक का आदेश न मानना यानी धारा 144 का उल्लंघन
3 : महामारी अधिनियम
भाजपा समेत गैर कांग्रेसी दल हमें बेवजह बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था नहीं हुई। छात्राओं की भीड़ देख कर विरोधी चिंतित और घबराए हुए हैं। कुछ बच्चियां अधिक भीड़ के कारण गिर गईं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद वे फिट हो गईं। इस मामले में एफआईआर की जानकारी नहीं है। - मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed