फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staged own kidnapping after losing five lakh rupees in online games.

Bareilly News: ऑनलाइन गेम में पांच लाख रुपये गंवाने के बाद रचा अपने अपहरण का ड्रामा

Mon, 13 Jul 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Staged own kidnapping after losing five lakh rupees in online games.
नवाबगंज (बरेली)। टेंपो चालक का अपहरण महज ड्रामा निकला। पुलिस ने उसे अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र से सकुशल तलाश लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेम में पांच लाख रुपये गंवाने के बाद वह कर्ज में डूब गया था। इससे परेशान होकर वह खुद घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


रिछोला किफायतुल्ला गांव निवासी जावेद अख्तर शुक्रवार दोपहर एक दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात में जावेद के मोबाइल से उसके दोस्त कमरुद्दीन को मेसेज मिला कि वह कहीं फंस गया है और जल्द घर लौट आएगा। रात साढ़े 12 बजे उसके छोटे भाई चांद बाबू के मोबाइल फोन पर 40 हजार रुपये भेजने का मेसेज आया। कुछ देर बाद एक बैंक खाते का नंबर भेजकर उसमें रकम जमा कराने के लिए कहा गया। इससे परिजनों को अपहरण की आशंका हुई। जावेद की मां रईस बानो ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। जांच में लोकेशन गजरौला थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची और जावेद मिल गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत है। गेम में लगातार रकम हारने के बाद उसने कई लोगों से उधार लेकर भी खेला। इससे उस पर लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। युवक ऑनलाइन गेम में पैसे गंवाने के कारण कर्ज में डूब गया था। वह परिजनों से रुपये मांगने के कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed