फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended the constable in Bareilly

Bareilly News: शराब के नशे में आदेश कक्ष में घुसा सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित

Thu, 10 Oct 2024 08:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 08:08 AM IST
सार

बरेली में लापरवाह और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। एसएसपी ने बुुधवार को एक और सिपाही को निलंबित कर दिया। वह नशे की हालत में आदेश कक्ष में घुस गया था।  

विज्ञापन
SSP suspended the constable in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रिंकू कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। सिपाही रिंकू कुमार काफी चर्चित रहा है। वह पहले भी कई बार निलंबित हो चुका है। साथी से मारपीट मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को वह नशे की हालत में आरआई हरमीत सिंह के पास पहुंच गया जो लाइन के आदेश कक्ष में बैठे थे। 

विज्ञापन


रिंकू की दाढ़ी बढ़ी हुई थी और कपड़े अस्त व्यस्त थे। आरआई ने उसे बाहर जाने को कहा तो वह उनसे उलझने लगा। तब आरआई ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण कराने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई। आरआई की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। रिंकू का एक साथी ऐसी ही हरकतों की वजह से बर्खास्त हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed