फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended four policemen after firecracker factory explosion in bareilly

पटाखा फैक्टरी में धमाका: लापरवाही में इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, दरोगा समेत चार निलंबित; सीओ पर भी जांच की जांच

Thu, 03 Oct 2024 07:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 07:15 AM IST
सार

Bareilly News: सिरौली थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके बाद एसएसपी ने दो माह पहले ही आए सिरौली इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। 

विज्ञापन
SSP suspended four policemen after firecracker factory explosion in bareilly
घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार शाम हुए धमाके का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया तो स्थानीय अधिकारियों ने हर स्तर पर कार्रवाई को लेकर पेंच कस दिए। एसएसपी ने सिरौली थाना प्रभारी को लाइनहाजिर करने के साथ ही चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने कहा कि सीएफओ और सीओ (क्षेत्राधिकारी) की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नासिर शाह के पास 15 साल से आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है जो इस साल 31 मार्च तक प्रभावी था। इसके नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। 
विज्ञापन


संबंंधित खबर- बरेली में ब्लास्ट: JCB के पंजे में फंस रहे थे मांस के लोथड़े... हर ओर तबाही का मंजर, अपनों को खोजती रहीं आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिर के खिलाफ दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट 
21 सितंबर को उसके सिरौली स्थित घर पर पटाखों में आग लगने के बाद 25 सितंबर को नासिर शाह के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट सीएफओ, एसडीएम व सीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी की गई। 27 सितंबर को एसएसपी के आदेश पर नासिर शाह पर रिपोर्ट दर्ज की गई। स्थानीय पुलिस ने दो बार दबिश दी लेकिन नासिर और उसका भाई घर से फरार हो गया था।

Trending Videos

एसएसपी ने बताया कि 27 सितंबर से ही जिले में विस्फोटक लाइसेंस होल्डर्स का सत्यापन अभियान शुरू हुआ। इस सूची में लाइसेंस धारक नासिर शाह का भी नाम था। आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री अपनी ससुराल में छिपा ली थी। इसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है। 

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 
एसएसपी ने दो माह से तैनात इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइनहाजिर करने का आदेश जारी किया। साथ ही कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी कस्बा अजय कुमार व बीट के मुख्य आरक्षी कल्याणपुर सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।

संबंधित खबर- बरेली में ब्लास्ट: पटाखा फैक्टरी में धमाका... पांच मकान जमींदोज, मां और दो मासूम बेटों समेत 5 की मौत; तस्वीरें 

एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भी लापरवाही सामने आ रही है, उनकी भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। साथ ही सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने भी इस प्रकरण में गिरफ्तारी, पूछताछ एवं बरामदगी में किसी प्रकार का सतर्क पर्यवेक्षण नहीं किया। इनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच कराकर दोष निर्धारण कर दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed