फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ssp prabhakar chaudhary took action against four policemen in bareilly

सट्टेबाजों से यारी पड़ी भारी: दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे, SSP प्रभाकर चौधरी ने की यह कार्रवाई

Thu, 15 Jun 2023 06:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 06:04 AM IST
सार

बरेली में लापरवाही और अनुशासहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पर सट्टेबाजों से यारी निभाने के आरोप लग रहे थे। 

विज्ञापन
ssp prabhakar chaudhary took action against four policemen in bareilly
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सट्टेबाजों और जुआरियों से यारी निभाने और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप में शहर के दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मी नप गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इनको प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र में कई चौकियां जुआ और सट्टा कराने के लिए बदनाम हैं। इनमें से जोगी नवादा चौकी के प्रभारी सुशील कुमार, इसी चौकी के दीवान परमानंद सिंह और मोहम्मद कामिल व सिपाही मोहित पंवार के साथ ही कांकर टोला चौकी के प्रभारी सुधीर कुमार को एसएसपी ने बुधवार को लाइन हाजिर किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक आधार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इनके खिलाफ एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा कि चौकी प्रभारी से लेकर कुछ स्टाफ निरंकुश हो गया है। इलाके के सट्टेबाज और जुआ कराने वाले चौकी घेरे रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

इसके साथ ही लोगों की शिकायतें रद्दी की टोकरी में डाल दी जाती हैं या फिर शिकायतों पर लेनदेन के हिसाब से एकपक्षीय कार्रवाई कर दी जाती है। इसकी वजह से विवाद और बढ़ रहे हैं। एसएसपी ने इन मामलों में गोपनीय जांच कराई और खुद उसकी मॉनिटरिंग की। इसके बाद चिह्नित लोगों पर कार्रवाई कर दी गई।

एसओ भमोरा निलंबित

हाल ही में भमोरा थाने के एएसआई रामप्रकाश यादव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी वजह से वहां के एसओ रोहित शर्मा को निलंबित किया गया है। दरअसल रामप्रकाश यादव हेड से प्रोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने हैं। नियमानुसार उन्हें किसी गंभीर मामले की विवेचना नहीं दी जा सकती थी। 

ये भी पढ़ें- NEET Result 2023: गंगा आरती करने वाले विभु ने पास की नीट की परीक्षा, बोले- आराधना से मन को मिलती है शांति

इसके बावजूद उन्हें दुष्कर्म के मामले की विवेचना दे दी गई। दरोगा ने वादी से 30 हजार और आरोपी पक्ष से 70 हजार रुपये ले लिए पर कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए तो कप्तान ने तीन दिन पहले दरोगा को निलंबित कर दिया था। अब एसओ को भी निलंबित कर दिया।

फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर भी लाइन हाजिर

फतेहगंज पूर्वी थाने के प्रभारी अरविंद कुमार को प्रशासनिक आधार पर लाइनहाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके थाना क्षेत्र की भी शिकायतें मिल रही थीं। हालांकि अरविंद कुमार का स्वास्थ्य भी लंबे समय से खराब बताया जा रहा है। उनकी जगह आंवला थाने के प्रभारी ओमप्रकाश गौतम को पूर्वी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी के अधीन कार्यरत आर्थिक अपराध इकाई के प्रभारी सतीश कुमार को आंवला थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed